
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर थाना कासिमाबाद पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 0.315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद किया गया।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 99/2026 धारा 65(1)/333/351(3) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त कौशल गौड़ पुत्र विनय गौड़ निवासी ग्राम सिधउत थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को मुखबिर खास की सूचना पर टोडार मोड़ मऊ कासिमाबाद मार्ग पर घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। खुद को घिरा देखकर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गई तो बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया । जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-100/26 धारा-109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।




