
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर आगामी त्योहारों, विशेष रूप से ईद के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस लाइन गाजीपुर सभागार में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं शांति समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में त्योहारों को लेकर आमजन की समस्याएं सुनी गईं तथा उनसे संवाद स्थापित किया गयाअधिकारियों ने सभी पक्षों से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की। द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारीगण एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर गांवों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। साथ ही, आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। धार्मिक स्थलों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना न हो।
बैठक में यह भी कहा गया कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर भी सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सीआरओ, जनपद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा।




