
-हत्या के तीन दिन पूर्व मृतक युवक ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान का खतरा बताया था।
-जिसका एक वीडियो और प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जौनपुर चंदवक गोबरा गांव निवासी युवक निर्म हत्या होने से पहले परिजनों ने थाना में पुलिस को दी गयी शिकायत के बाद शिकायत कर्ता के युवक को आरोपी युवक ने हत्या कर दी, लेकिन पुलिस केवल हांथ पर हाथ धरे बैठी रही परिवारीजनों का मानना है कि पुलिस समय रहते कार्यवाही कर देती तो सच्चिदानंद की जान बच सकती थी। जानकारी के मुताबिक थाना चंदवक क्षेत्र के गोबरा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्र पुत्र रामचरन की रविवार रात लगभग 10 बजे निर्मम हत्या कर दी गई।
मृतक सच्चिदानंद के परिवार वालो ने बताया कि कई दिनों से गांव के विष्णू मिश्रा व उसके साथी कुछ लोग रंजिशन सच्चिदानंद को जान से मारना चाहते थे। जिसके लिए मृतक सच्चिदानंद ने अपनी जान को खतरा बताते हुए थाना चंदवक पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दिया।लेकिन परिवार वालो का कहना है तीन दिन तक पुलिस थाने पर बुलाकर मामले में टाल मटोल करती रही।



