- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज के पास वाराणसी से प्रयागराज के तरफ जा रही श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर गाड़ी चालक को झपकी आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर हाइवे के बीच में बने डिवाइडर में टकराते हुए जा भिड़ी। क्रूजर में सवार नेपाल शिवपुरी डारलीजिंग निवासी सुमिति हाजर, हौसिला प्रधान, विवेक मलिक, संतोष, विमली, कुकु धरकर, समेत अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए।क्रूजर में टोटल 13 श्रद्धालु सवार होकर वाराणसी से श्री बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने जा रहे थे।
गाड़ी आजमगढ़ निवासी चालक इम्तियाज चला रहा था जैसे ही रूपापुर ओवरब्रिज से नीचे उतरा चालक को झपकी आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया था।ग्रामीणों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को गाड़ी से बाहर निकाला गया।क्रेंन कि मदद से क्षतिग्रस्त क्रूजर गाड़ी को डिवाइडर से हटाकर साइड किया गया।दूसरी गाड़ी आने पर श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए रवाना हो गए।




