
-कच्ची मिट्टी ने दिया मजबूत इरादों का संदेश
-एक्सपर्ट किड्स ज़ोन के नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो से मन मोहा
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ। आर.बी.दास मेमोरियल सोसायटी के अंतर्गत एक्सपर्ट पब्लिक स्कूल किड्स ज़ोन ने बाल दीक्षांत समारोह का आयोजन अभिषेक पुरम जानकीपुरम विस्तार में किया गया l इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह, निदेशक अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, अदिति उमराव परियोजना निदेशक, आपदा प्रबंधन, महेश चंद्र देवा, फिल्म अभिनेता एवं सचिव मदर सेवा संस्थान,अमरेश कुमार , मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, शशि सिंह पूर्व पार्षद, इंदिरा नगर वार्ड, भाजपा के द्वारा किया गया l
विद्यालय की नींव 2002 में रखी गई जिसमें अब तक 10,000 से ज्यादा बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा के माध्यम से संस्कारवान खुशहाल, सुरक्षित वातावरण देकर उन्हें बेहतर नागरिक बनने की सीख दी l इसी क्रम में बच्चों ने प्रेरणादायक एवं जागरूकता से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया l कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया l
इसके उपरांत नन्हें मुन्हें बच्चों ने एनिमल डांस, भांगड़ा नृत्य, खाना डांस अभिभावकों का दिल जीता l इसके अतिरिक्त महेश चंद्र देवा के मार्गदर्शन में दो लघु नाटकों का मंचन किया गया जिसमे “शिक्षा की दुकान” तथा “मोबाइल” सोशल मीडिया के प्रभाव पर आधारित नाटक मुख्य आकर्षण रहे। व्यंग्य नाटक “शिक्षा की दुकान” के माध्यम से यह दिखाया गया कि आज के समय में शिक्षा को कई बार एक व्यापार के रूप में देखा जाने लगा है। अभिभावक सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण महंगे “इंटरनेशनल स्कूलों” की ओर आकर्षित हो जाते हैं, जबकि वास्तविक शिक्षा और संस्कार पीछे छूट जाते हैं। नाटक के अंत में विद्यार्थियों ने यह सशक्त संदेश दिया कि शिक्षा को स्टेटस सिंबल बनाने के बजाय ज्ञान और संस्कार का माध्यम बनाया जाना चाहिए। वही दूसरा नाटक मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक भी प्रस्तुत किया।

इस प्रस्तुति में इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पात्रों के रूप में दर्शाया गया, जो धीरे-धीरे बच्चों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। कहानी में यह दिखाया गया कि जब माता-पिता अपने काम और मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, तो बच्चों के अध्ययन और भावनात्मक जीवन पर उसका प्रभाव पड़ सकता है। इस प्रस्तुति के माध्यम से अभिभावकों को तकनीक के संतुलित उपयोग और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का संदेश दिया गया। इस प्रस्तुति का निर्देशन विभा मिश्रा, रंगोली श्रीवास्तव तथा शशि मिश्रा का रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक प्रयासों और उपलब्धियों के लिए रिपोर्ट कार्ड एवं पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संस्थापक रामपाल दास ने कहा कि प्रारंभिक बाल शिक्षा ही बच्चे के व्यक्तित्व और भविष्य की मजबूत नींव रखती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या दीप्ति सिंह ने किया l कार्यक्रम का मंच संचालन जिगिशा ने किया ।


