- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के गुड़िया गांव स्थित हाइवे के किनारे प्रोजेक्ट माला विद्यालय के बगल में रविवार को एक विक्षिप्त युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पीआरबी पुलिस को दिया गया। पीआरबी ने शव की सूचना कछवांरोड चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव को दिया।
मौके पर चौकी की पुलिस पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी।आसपास के दुकानदारों व ग्रामीणों ने बताया कि युवक करीब दो महीने से रोड किनारे इधर उधर घूमता रहता था और विक्षिप्त था।
विद्यालय के बगल में मृतक पड़ा था।युवक की उम्र 35 से 40 के बीच का लग रहा था।चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया शव के शिनाख्त का भी प्रयास किया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई।


