- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल के आदेश पर व राजातालाब थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र रविवार की दोपहर में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़िता ने डीसीपी गोमती जोन के यहां प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाई की मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेडवा गांव निवासी संजय मिश्रा व सुरेन्द्र मिश्रा के खिलाफ राजातालाब थाने में एक मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
उसी मुकदमें का खुन्नस लेकर विपक्षीगण जब में अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में 29 नवंबर 2025 को गई थी तो विपक्षीय मुकदमा उठाने के लिए गाली-गलौज दे रहे थे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने के लिए तैयार थे गांव के लोगो द्वारा बीच बचाव किया गया था।
उसी घटना को लेकर विपक्षीय मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेडवा गांव निवासी संजय मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्रा, पवन कुमार मिश्रा व गुड़िया गांव (मिर्जामुराद) निवासी संदीप दूबे द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप एवं ट्विटर पर अलग-अलग आईडी से अश्लील, अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी कर परेशान किया जा रहा है।डीसीपी के आदेश पर मिर्जामुराद थाने में आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देना व गाली-गलौज देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच-पड़ताल किया जा रहा है।


