
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र आरएएसएन ,बुधवार की रात्रि कपसेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैरहा गांव के पास से एक मैजिक वाहन संख्या UP 62 AT 3674 को रोक कर वाहन चालक ओम यादव पुत्र रमेश यादव, निवासी ग्राम भुलईपुर, थाना चौरी भदोही सहित वाहन में सवार मनोज यादव उर्फ संतोष यादव पुत्र झिम्मल यादव, मिथलेश यादव उर्फ दीना यादव पुत्र कमलाशंकर यादव, निवासी उपरोक्त को पकड़कर वाहन की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान वाहन से 02 अदद गोवंश, 01 शीशी नशीला लिक्विड मय सिरिंज/सुई (जिसका प्रयोग गोवंश को बेहोश करने हेतु किया जाता है) तथा 01 अदद रस्सी (गोवंश को बांधने हेतु) बरामद किया तथा मनोज उर्फ संतोष यादव के कब्जे से 01 अदद नाजायज बाका (चाकू) भी बरामद किया।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने में जुट गई प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गोवंश को वध हेतु बेचने के लिए ले जा रहे थे।
उन्होंने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो आसपास के क्षेत्रों से गोवंशी पशुओं को एकत्र कर इस मैजिक वाहन में लादकर बिहार में अलग-अलग स्थानों पर ठेकेदारों को वध हेतु बेचते हैं तथा प्राप्त धनराशि को आपस में बांटकर अपने एवं अपने परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं पकड़ा गया आरोपी मनोज यादव सोनभद्र जिले के कोन थाने से गैंगस्टर एक्ट में जेल भी जा चुका है।


