
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। केंद्रीय आह्वान पर उत्तरीय रेलवे मज़दूर यूनियन वाराणसी की जनरल एवं मैकेनिकल शाखा द्वारा वाराणसी में सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ लंच के समय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। यह प्रदर्शन 26 श्रम कानूनों को समाप्त कर आईआर कोड व अन्य लेबर कोड लागू किए जाने तथा रेल कर्मचारियों की विभिन्न लंबित माँगों के विरोध में किया।
कोचिंग डिपो अधिकारी वाराणसी कार्यालय के समक्ष, प्लेटफ़ॉर्म नंबर 9 के समीप आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी, यूनियन पदाधिकारी, स्पेशल डेलीगेट, डेलीगेट, कार्यकर्ता एवं सदस्य शामिल हुए। कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए और अपने अधिकारों की रक्षा की माँग की। इस अवसर पर जनरल शाखा के शाखा मंत्री विन्ध्यवासिनी यादव ने कहा कि नये लेबर कोड लागू होने से कर्मचारियों की सुरक्षा, स्थायित्व और अधिकार कमजोर होंगे।
उन्होंने कहा कि अगर इन नीतियों को वापस नहीं लिया गया तो संगठन आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगा।इस अवसर पर अन्य यूनियन पदाधिकारियों ने सरकार और रेलवे प्रशासन से कर्मचारियों की लंबित माँगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने तथा मज़दूर हितों की रक्षा करने की माँग की।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामेश्वर सिंह, चंद्रेश यादव,अमित कुमार, जय सिंह, आमिर निजामी ,सीताराम,रामशरण राम, ऐ के सिंह, वरुण पाल, अमित कुमार सिंह, जी पी गुप्ता, आनंद यादव, विक्रम सिंह, राजेश कुमार कुशवाहा, अमित कुमार यादव, अनंत कुमार चौरसिया, इबरान अंसारी,सुरेन्द्र कुमार,संजय कुमार,ओम प्रकाश,अभय राज सिंह,मूलचंद, बाबूलाल, अशोक कुमार, सहित सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मचारी शामिल रहे ।



