
-केडी कॉलेज में आयोजित स्वर्गीय राष्ट्रवीर निहाला सिंह के जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने की थी घोषणा
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सेवापुरी/परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर गुरुवार को कालिका धाम से रामेश्वर होते हुए वाराणसी को जाने वाली रोडवेज बस का संचालन पुनः शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है। बताते चले की 2 फरवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राष्ट्रवीर बाबू निहाला सिंह की 119 वीं जयंती तथा केडी कावेंट स्कूल के नवीन भवन के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
परिवहन राज्य मंत्री से पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉक्टर तेग बहादुर सिंह ने तीर्थ धाम कालिका धाम से रामेश्वर होते हुए वाराणसी तक जनहित में रोडवेज बस चलाने की मांग की थी जिस पर मंत्री जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर आधा दर्जन बसें विभिन्न रोड पर चलाने की घोषणा की थी जिसमें यह मार्ग भी था जिला पंचायत सदस्य डॉ हर्षवर्धन सिंह ने बस का संचालन शुरू होने से सेवापुरी की जनता के तरफ से परिवहन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।।





