
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ व प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय लखनऊ को संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन विनय बाघमार महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में नगर आयुक्त अयोध्या को सौंपा।
महानगर अध्यक्ष विनय बाघमार ने बताया कि ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व में वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं से शासन स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया गया था जिसमें समस्त समस्याओं पर सकारात्मक बिंदुओं पर निर्णय लिया गया था, परंतु किसी भी बिंदु पर निराकरण नहीं किया गया जिससे कर्मचारी संगठनों पर रोष व्याप्त है जिसके क्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा के द्वारा प्रदेश की एक आपातकालीन प्रदेश के पदाधिकारी की हुई बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय के अनुसार जो पूर्व में 10 सूत्रीय मांग पत्र था जिस पर दिनांक 19/2/2026 तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन बाध्य होकर 20 फरवरी 2026 से कार्य बंद करने के लिए प्रदेश के कर्मचारी बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश शासन की होगी।
इस मौके पर निकाय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी के साथ सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।





