
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चिरईगांव ब्लाक स्थित ग्राम सभा अमोली मैं इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह के नेतृत्व में यह परियोजना अमोली की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। यह सड़क भगतुआ छितौनी मुख्य मार्ग से ब्राह्मण बस्ती तक बनाई जा रही है।
इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों को जल भराव और कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी। स्थानीय निवासी,संतोष सिंह, राकेश मिश्रा, विजय सिंह और रामू यादव सहित अन्य गांव के प्रमुख व्यक्तियों ने ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।





