
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु टीडी कॉलेज चौराहे के आस-पास के रास्ते पर भ्रमण किया गया। पैदल गश्त के दौरान द्वारा यातायात व्यवस्था तथा आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हर समय जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।
About The Author
Views:0





