
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। कैंटोमेंट स्थित बंगला नंबर 13 में खत्री हितकारिणी सभा, वाराणसी द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ लोहड़ी धमाल 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंबई के प्रसिद्ध गायक अमित मुतरेजा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया।अमित मुतरेजा ने “फोटो खिंच दे”, “मेरे सोण्या”, “आजु मैंने की होया”, “लोहड़ी आई रे” जैसे लोकप्रिय गीतों से उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने गिद्दा और भांगड़ा की थाप पर देर रात तक उत्साहपूर्वक नृत्य किया। उनकी भक्ति और जोश से भरपूर गायकी ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में पारंपरिक अग्नि प्रज्ज्वलन कर उसके चारों ओर परिक्रमा की गई। नववधुओं और नवजात शिशुओं को बधाइयां दी गईं। यह आयोजन खत्री समाज की सांस्कृतिक एकता और परंपराओं का जीवंत उदाहरण बना।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने कहा कि खत्री समाज सर्वसमावेशी सोच का प्रतीक है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन सनातन मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सभा अध्यक्ष दीपक बहल ने समाज के लोगों से गौरवशाली परंपराओं को जीवित रखने और सर्वसमाज की सेवा करते रहने का आह्वान किया। सभा के संरक्षक पूर्व एमएलसी अशोक धवन ने समाज की एकजुटता की सराहना की। ब्रिगेडियर जयदीप चंदा ने लोहड़ी को राष्ट्रीय पहचान के रूप में मनाने के विचार का समर्थन किया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि काशी में ऐसे आयोजनों से “पूरा देश काशी में दिखाई देता है।
इस अवसर पर काशी के खत्री साहित्यकारों की थीम पर आधारित विशेष कैलेंडर का भी लोकार्पण किया गया। इसमें बाबू श्यामसुंदर दास, देवकीनंदन खत्री, रामकृष्ण वर्मा, रामचंद्र वर्मा और बद्रीनाथ कपूर जैसे साहित्यकारों के चित्र शामिल हैं। इस कैलेंडर को मनीष खत्री और वासुदेव ओबेराय ने तैयार किया।
कार्यक्रम में दीपक मधोक, मुकुंद लाल टंडन, डॉ. अश्वनी टंडन, अनुराग टंडन, मुकेश कक्कड़, सुनील मेहरोत्रा, शम्मी खत्री, विनीत मेहरा, हरीश वालिया, अजीत मेहरोत्रा, डॉ. गोपाल सेठ, नमिता टंडन, यतीन्द्र कथूरिया, विवेक खन्ना, पूजा मधोक, अमिता मेहरा, राधा सरीन, अरुणा कक्कड़, भारती मधोक, राजीव टंडन, गौरव अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रोहित कपूर, सुदीप टंडन और मुकेश कक्कड़ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शम्मी खत्री ने किया।





