
- रिपोर्ट: पंकज झा
IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये माह दिसम्बर की जारी रैंकिंग में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को प्रदेश मे मिला प्रथम स्थान। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा गत माह IGRS निस्तारण में रूचि न लेने पर कमिश्नरेट वाराणसी के 25 उप निरीक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था । इसके फलस्वरूप माह दिसम्बर की रैंकिंग प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर आवेदक से संपर्क स्थापित किये जाने हेतु निर्देशित किया था, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी का संपर्क लेवल लगभग 95% रहा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समाधान पूर्ण संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाता है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि व फीडबैक ही जाँचकर्ता अधिकारियों के प्रदर्शन का है मानक।
आईजीआरएस मॉनिटरिंग सेल द्वारा शिकायतों की प्रगति, कार्यवाही एवं निस्तारण पर सतत फीडबैक लिया जाता है। थाना स्तर पर शिकायतों के निस्तारण पर समस्या आने पर उच्चाधिकारियों के माध्यम से की जाती है प्रभावी कार्यवाही। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के प्रभावी नेतृत्व एवं सतत निगरानी के परिणामस्वरूप एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) की माह दिसम्बर की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर आवेदक से सीधा संपर्क स्थापित किया गया, जिसके फलस्वरूप लगभग 95 प्रतिशत संपर्क लेवल हासिल हुआ। पूर्व में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध की गई सख्त विभागीय कार्यवाही, IGRS मॉनिटरिंग सेल द्वारा निरंतर समीक्षा तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि व फीडबैक को प्रदर्शन का मुख्य मानक बनाए जाने से न केवल शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ, बल्कि वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की जनविश्वास आधारित, जवाबदेह एवं प्रभावी कार्यशैली भी सशक्त रूप से स्थापित हुई।





