
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी।ल में जुट गई।जानकारी के अनुसार डोमैला गांव (मिर्जामुराद) निवासी सतीश चंद्र शुक्ला ने डीसीपी गोमती जोन के यहां प्रार्थना पत्र देकर बताया कि डोमैला गांव (मिर्जामुराद) निवासी ताराशंकर शुक्ला व ठठरा गांव (मिर्जामुराद) निवासी श्याम बहादुर दुबे द्वारा प्रार्थी की जमीन गाटा संख्या 1081 जबरन कब्जा किया गया है।
जमीन छोड़ने के लिए बोलने पर विपक्षी द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती है एवं 10 लाख रुपया जबरन मांगा जा रहा है।जिसके डर से मजबूरी में घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहना पड़ रहा है या बाहर विपक्षियों द्वारा अक्सर गांव के लोगों से मेरे बारे में पूछा जाता है जिससे डर बना हुआ है।
डीसीपी के आदेश पर मिर्जामुराद पुलिस धारा 351(2) व 308(3) का मुकदमा दर्ज कर ली है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच के बाद गिरफ्तारी किया जाएगा।


