
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध बाबा काल भैरव मंदिर में गर्भगृह में सीधे दर्शन करने के नाम पर श्रद्धालुओं से मनमानी रकम वसूली जा रही है। 500 से 1100 में गर्भगृह के दर्शन कराए जा रहे थे। सूचना पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मंदिर परिसर से संदिग्ध दलालों को पकड़ा। उनके ऊपर शांति भंग सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्द की गई की गई।
महंत के परिवार और कुछ सेवादारों को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की गई। मामला का संज्ञान मिलने पर डीसीपी काशी, गौरव वंशवाल ने, एसीपी कोतवाली और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देश किया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें और मंदिर परिसर के सीसी कैमरों और कंट्रोल रूम से निगरानी करें।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज मंदिर निवासी राजू कनौजिया, सिगरा निवासी रूद्र उर्फ विवेक, बिहार के समस्तीपुर निवासी संतोष कुमार, रामघाट निवासी साहिल मिश्रा, दशाश्वमेध निवासी रंजीत, बुलानाला निवासी अभिषेक यादव, तेलियाना फाटक निवासी विपिन शर्मा, त्रिपुरा के भैरवी घाट निवासी रोशन ठाकुर, लोहता निवासी हर्ष सिंह, चंदौली मुगलसराय क्षेत्र कोतवाली के चंदासी निवासी त्रिलोकीनाथ के नाम शामिल है।
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हम लोग मंदिर के आसपास पूजा की सामग्री बेचते हैं यदि कोई श्रद्धालु गर्भगृह में दर्शन करने लिए कहता है तो हम दर्शन कराने में मदद करते हैं। पुलिस ने शांति भंग और अन्य आरोपों में सभी आरोपियों का चालान कर दिया*।


