
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरतीरथ स्थित दुल्लीगढ़ही इलाके में रहने वाली दलित समुदाय की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग ने डरा धमकाकर किया दुष्कर्म। जब बच्ची की तलाश परिजनों और लोगों ने शुरू की तो पड़ोस में रहने वाले हकीम महमूद खान के घर शोर सुनकर जब लोग पहुंचे तो देखा की बच्ची बदहवास हालत उसके पास मिली, जब लोगों ने इस बारे में उससे पूछताछ की तो वह भागने लगा फिर लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
इसके बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पुलिस के हवाले किया, फिर उसकी बड़ी बहन की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। बच्ची की बहन ने बताया कि उनकी मां का निधन कुछ दिन पहले हो गया है। पिता और चार भाई बहनों के साथ बच्ची अपने घर में रहती थी।
हिंदू -मुस्लिम मिश्रित आबादी क्षेत्र में रहने के चलते पड़ोसियों का आना-जाना लगा रहता था। इसी जान पहचान की वजह से बच्ची को पड़ोसी उसे बहला फुसलाकर उसे अपने घर ले गया। फिर उसे डरा धमका कर उसके साथ दरिंदगी और दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर कोतवाली दयाशंकर सिंह ने बताया कि पीड़िता की बहन से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। बच्ची को मेडिकल मुआयना करने के साथ उसका मौखिक और वीडियो के माध्यम से बयान दर्ज किया गया। इधर ,आरोपी महमूद के खिलाफ पास्को समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।


