
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखीमपुर: किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर खीरी वन प्रभाग के निघासन रेंज से रेंजर गजेंद्र सिंह और वन दारोगा राजेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने किसान से पेड़ कटवाने की अनुमति देने के नाम पर 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन विभाग ने जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
गिरफ्तारी के बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


