
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: रविवार को अयोध्या के सहादतगंज बड़ई का पुरवा चौराहे पर पासी किला पर आयोजित वीरांगना ऊदा देवी पासी का 168वां शौर्य दिवस व वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी का 22 वां मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे डॉ डी.आर.भुवन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी एक बहादुर क्रांतिकारी वीरांगना थी। उन्होंने अकेले 36 अंग्रेजों को मार गिराया था। संगठन के जिला अध्यक्ष राम भवन जी ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी ने लखनऊ के सिकंदराबाद चौराहे पर 16 नवंबर को 36 अंग्रेजों को मार गिराया था इसके बाद अंग्रेज ब्रिगेडियर ने पेड़ पर बैठी वीरांगना ऊदा देवी पासी को गोली मार दी थी।
संगठन के जिला अध्यक्ष राम अवध जी ने बताया की पासी समाज कहीं ना कहीं उपेक्षा का शिकार होता रहा है हम चाहते हैं की जो दर्द हमने सहा है वह हमारे आने वाली पीढ़ी ना सहे, इसके लिए संगठन की तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह शिक्षा प्राप्त करें और समाज में ऐसा कीर्तिमान स्थापित करें जैसे हमारे वंशजों ने किया है, पासी समाज का ऐसा इतिहास रहा है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता, समाज के लोगों को जागरूक करना उनके दुख में साथ देना ही हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे डॉक्टर. डी.आर.भुवन (रेडियोलॉजिस्ट) विशिष्ट अतिथि चंद्रबली सेवानिवृत्ति सदस्य वाणिज्य कर अधिकरण, मुख्य वक्ता डॉक्टर तुलसीराम रावत एसोसिएट प्रोफेसर राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अयोध्या, संगठन अध्यक्ष राम अवध पासी, कोषाध्यक्ष लल्लन पासी, मंत्री शैलेंद्र कुमार पासी, तथा जनपदीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अवध पूर्व रेलवे कर्मचारी , उपाध्यक्ष उमेश चंद्र, उप मंत्री गुरु प्रसाद, संगठन मंत्री संजय कुमार, कल्याण मंत्री हनुमान प्रसाद, मंत्री सोहनलाल, प्रचारमंत्री कन्हैया प्रसाद, गंगाराम कोषाध्यक्ष लल्लन, विधिक सलाहकार मालिक राम, ऑडिटर राजेंद्र बहादुर, कार्यालय सचिव राम तेज सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पासी समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।



