
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बुलंदशहर: जिले में एक गैंगरेप पीड़िता को DIG कलानिधि नैथानी तक अपनी फरियाद पहुंचाने से रोकने के लिए स्थानीय पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन हिम्मत नहीं हारी युवती ने पुलिस की खींचतान के बावजूद DIG की गाड़ी तक पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई।
पीड़िता ने DIG को बताया कि गैंगरेप के दो आरोपी अभी भी फरार हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही। मौके पर मौजूद DIG कलानिधि नैथानी ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब पीड़िता पुलिस थाने से लेकर DIG की कार तक पहुंचने की जद्दोजहद करती नजर आई। स्थानीय पुलिस की कोशिश थी कि मामला DIG तक न पहुंचे, लेकिन पीड़िता की हिम्मत और हठ ने आखिरकार न्याय की एक किरण दिखाई।




