
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
संभल। हरिबाबा बांध धाम पुलिस चौकी (रजपुरा थाना क्षेत्र) के प्रभारी दरोगा राकेश सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बिचौलिया भी पकड़ा गया है।
50 हजार में नाम हटाने का सौदा
शिकायतकर्ता के मुताबिक, धोखाधड़ी के एक मुकदमे में उसका नाम गलत तरीके से दर्ज किया गया था और विवेचना भी पक्षपातपूर्ण थी। नाम हटाने के बदले चौकी प्रभारी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
- 20 हजार रुपये मंगलवार को देने तय हुए।
- बाकी 30 हजार तीन दिन बाद।
चौकी से ही गिरफ्तारी, रजपुरा थाने में मुकदमा
एंटी करप्शन टीम ने चौकी पर ही छापा मारकर दरोगा को रिश्वत लेते पकड़ा। इसके बाद रजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
“जो भी गलत कार्य में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।” – कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस महकमे में यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है।


