
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। राजधानी के व्यस्त अमीनाबाद बाजार में एक पुलिस इंस्पेक्टर का दुकानदार को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमीनाबाद थाने के इंस्पेक्टर सुनील आजाद भीड़ नियंत्रण के दौरान एक दुकानदार को जोरदार थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।
इंस्पेक्टर सुनील आजाद काफी लंबे समय से अमीनाबाद थाने में तैनात हैं। वर्दी की इस दबंगई के बाद बाजार के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है और इंस्पेक्टर के खिलाफ निलंबन तक की मांग उठाई है।
“हम रोजाना मेहनत करते हैं, लेकिन पुलिस का यह व्यवहार अस्वीकार्य है।” – एक स्थानीय व्यापारी
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। अभी तक उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।



