
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता गुलशन यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रतापगढ़ पुलिस ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति कुर्क कर ली है। कुर्की की इस कार्रवाई से पहले पुलिस ने मुनादी भी कराई।
गुलशन यादव पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई विभिन्न आपराधिक मामलों में उनकी संलिप्तता के चलते की गई है।

प्रतापगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए संपत्ति कुर्क करने की औपचारिकता निभाई। गुलशन यादव फरार चल रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।


