
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे PWD के अधिशासी अभियंता पर बेहद आक्रोशित नजर आ रहे हैं।
वीडियो में विधायक जी का गुस्सा इस कदर चरम पर है कि वे इंजीनियरों को “नंगा करके चौराहे पर घुमाने” और “जूते से मारने” की धमकी दे रहे हैं।
“नंगा करके घुमाऊंगा… जूते से मारूंगा!”– विधाय क विनय वर्मा
यह घटना सड़क निर्माण या अन्य विकास कार्यों में कथित लापरवाही से जुड़ी बताई जा रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। विपक्ष इसे सत्ता के नशे का उदाहरण बता रहा है, जबकि अपना दल की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर लोग विधायक के इस अशोभनीय व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं।





