
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
दिल्ली। लाल किले के पास बीते दिनों हुए कार बम विस्फोट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। DNA जांच से यह साफ हो गया है कि विस्फोटक से लदी i-20 कार चला रहा शख्स कोई और नहीं, बल्कि डॉक्टर उमर नबी ही था, जो धमाके में मारा गया।
कार के अंदर बरामद मानव अवशेषों का DNA परीक्षण उमर नबी के परिवार के सदस्यों से पूर्ण रूप से मैच कर गया है, जिससे उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, अब जांच एजेंसियों को यह लगभग स्पष्ट हो चुका है कि:
- जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध पर्चे चिपकाने की घटना,
- फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामदगी, और
- दिल्ली का लाल किला ब्लास्ट
— ये तीनों घटनाएं आपस में सीधे जुड़ी हुई हैं।
यह खुलासा ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ और ‘सफेदपोश आतंकी नेटवर्क’ की गहराई को और उजागर करता है। एजेंसियां अब उमर नबी के संपर्कों, फंडिंग और विदेशी कनेक्शन (खासकर तुर्की यात्रा) पर गहन जांच कर रही हैं।


