
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के दौरान बनारस स्टेशन पर भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव और RPF अफसर के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, एक महिला कार्यकर्ता को सुरक्षा कारणों से रोकने पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव भड़क गए। उन्होंने RPF कर्मियों से कहा कि कार्यकर्ताओं को रोकना गलत है।
वहीं RPF कर्मियों का कहना था कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के तहत की जा रही थी। इस दौरान विधायक और RPF के सीओ के बीच बहस तेज हो गई।
सूत्रों के अनुसार, विधायक ने ड्यूटी पर तैनात अफसर को हटाने की मांग भी की। यह घटना कल शाम बनारस स्टेशन की बताई जा रही है।
पुलिस और रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि वायरल वीडियो पर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है।




