
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: चौकी चाइना बाज़ार, थाना कैसरबाग पुलिस द्वारा बालिका विद्या निकेतन स्कूल, बालाकदर रोड में छात्राओं को हाल ही में लागू हुए नए क़ानूनों की जानकारी दी गई।..
इसी दौरान “दण्ड से न्याय की ओर” विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.._
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया..
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी योगेश चंदेल, मिशन शक्ति महिला प्रभारी प्रियंका, एंटी रोमियो प्रभारी पीर मोहम्मद, हे०का अखिलेश त्रिपाठी द्वारा छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। स्कूल की शिक्षिकाएँ और प्रबंधन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया..।



