
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: चारबाग चौकी इंचार्ज विश्वजीत सिंह ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने पूरे पुलिस विभाग का मान बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति का ₹40,000 नकद सड़क पर कहीं गिर गया था। किसी अन्य के हाथ लगने पर शायद वो रकम वापस न आती, लेकिन चौकी इंचार्ज विश्वजीत सिंह ने अपनी सजगता और ईमानदारी से रकम उसके असली हकदार तक पहुंचा दी।
जैसे ही पैसे के मालिक की पहचान हुई और रकम लौटाई गई, पीड़ित के चेहरे पर खुशी झलक उठी। भावुक होकर उसने पुलिसकर्मी को धन्यवाद देते हुए कहा कि “आज भी पुलिस में ऐसे अधिकारी हैं जो जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं।”
लोगो ने चौकी इंचार्ज विश्वजीत सिंह की इस ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि अगर हर पुलिस अधिकारी ऐसा ही जिम्मेदारी और मानवता से काम करे, तो पुलिस की छवि और भी उज्जवल होगी।
विश्वजीत सिंह की इस कार्यवाही ने न केवल एक जरूरतमंद को राहत दी, बल्कि यह भी साबित किया कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था की रखवाली नहीं करती, बल्कि इंसानियत की भी मिसाल पेश करती है।



