
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने आज अयोध्या में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक मनाई जाएगी जयंती
बैजनाथ रावत ने बताया कि जयंती समारोह 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हर बूथ स्तर पर सरदार पटेल की तस्वीर लगाई जाएगी और उनके विचारों को साझा किया जाएगा।

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक
रावत ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सम्मान में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ बनवाया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सरदार पटेल को वह सम्मान नहीं मिल पाया जो मोदी सरकार ने दिलाया है।
भाजपा की ओर से व्यापक आयोजन
बैजनाथ रावत ने बताया कि भाजपा हमेशा देश के महापुरुषों की जयंती सम्मानपूर्वक और व्यापक स्तर पर मनाती है। हाल ही में अहिल्याबाई होलकर और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी इसी तरह मनाई गई थी।




