
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां LIC से 72 लाख रुपये का क्लेम हड़पने के लिए एक पागल को कार में जिंदा जलाकर मार डाला गया। 16 साल पहले अनिल नामक युवक को सड़क हादसे में जलकर मरा हुआ दिखाकर उसके पिता विजयपाल को बीमा कंपनी ने 72 लाख रुपये का क्लेम दे दिया।
अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अनिल जिंदा है। जांच में पता चला कि क्लेम के लिए आगरा में एक पागल को कार में जिंदा जलाया गया था। इस मामले में कथित मृतक अनिल, उसके पिता विजयपाल सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



