
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस के पास बुधवार को रात्रि लगभग 1 बजे बेखौफ बदमाशों ने जमीन की आपसी रंजिश को लेकर असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। आप देख सकते हो कि दो काली एस्कॉर्पियो से आए दबंग बदमाश अभय सिंह अमित राय सरताज व अन्य किस तरीके से कई राउंड खुले आम असलहों से फायरिंग कर लखनऊ पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। जिन्हें न कानून का डर न पुलिस का भय। हालांकि 112 डायल करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि जियाउल हक और सरताज हुसैन दोनों में जमीनी विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी और उसी को लेकर सरताज हुसैन के लोगों ने उग्र होकर जिया उल हक के पक्ष पर फायरिंग कर दी जिसमें सलमान फैज और अन्य लोग घायल हो गए। वहीं सरताज हुसैन भी घायल हो गए।

पुलिस ने फायरिंग करने वाले अभय सिंह व अमित राय को पुलिस कस्टडी मैं ले लिया गया है और अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



