
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: चिनहट कस्बे में शराब माफियाओं की गुंडई उस समय सामने आई जब देशी शराब की दुकान चलाने वाले दबंगों ने दो कथित पत्रकारों, बाराबंकी निवासी सुनील कुमार और महेश चक्रवती, को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पार्षद ने मौके पर पहुंचकर दोनों पत्रकारों की जान बचाई।
शराब माफियाओं ने सुनील कुमार के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह देशी शराब की दुकान तड़के 4:30 बजे से ही खुल जाती है और रात 1 बजे तक चलती है। पत्रकार इस अवैध गतिविधि का वीडियो बना रहे थे, जिसके चलते उन्हें माफियाओं की हिंसा का शिकार होना पड़ा।
यह शराब की दुकान सुनील जायसवाल के नाम पर संचालित है और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है। जिम्मेदार विभाग इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने दोनों पत्रकारों का मेडिकल करवाया है और एक सेल्समैन को हिरासत में लिया है। यह घटना चिनहट कस्बे में तड़के सुबह की है।



