
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: साइबर ठगी से जूझ रहे आम लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर! हाथरस पुलिस की एसओजी टीम, थाना कोतवाली नगर पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 1 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौके से गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर ₹15,000 नकद, 17 एटीएम कार्ड, 8 मोबाइल फोन, 13 फर्जी आधार कार्ड और पासबुक बरामद किए।
गिरोह का तरीका फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं था। आरोपी आम जनता को “खाता किराए पर देने” का लालच देकर बैंक अकाउंट खुलवाते थे। बाद में उन्हीं खातों में ठगी का पैसा ट्रांसफर कर एटीएम से कैश निकालकर हजम कर जाते थे।
गंगा धाम कॉलोनी पुलिया के पास हुई छापेमारी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गंगाधाम कॉलोनी पुलिया, अलीगढ़ बाईपास के पास जाल बिछाकर आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान में मिली यह सफलता पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
एसपी ने टीम को ₹25,000 नगद पुरस्कार
गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने मौके पर ही ₹25,000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ऑनलाइन ठगी से जूझ रहे देश को पुलिस की यह कामयाबी बड़ी राहत है। लेकिन सवाल यह है कि आम जनता कब तक ऐसे गिरोहों के झांसे में आती रहेगी?”



