
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आज राजभवन, लखनऊ में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
इस शिविर में कुल 36 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने रक्तदाताओं से संवाद किया तथा उनका हालचाल पूछा।
उन्होंने रक्तदान को जीवन रक्षा का सबसे बड़ा मानवीय कार्य बताते हुए सभी को इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।



