
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: सियासी अखाड़े में अक्सर वादे किए जाते हैं, लेकिन निभाने वाले नेता बिरले ही होते हैं। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने यह साबित कर दिया कि वो वादे करने में ही नहीं, निभाने में भी अव्वल हैं। चुनावी माहौल में सेंगर समाज ने सदियों पुरानी मांग उठाई थी कि उनके शिरोमणि ठाकुर मलखान सिंह जी की मूर्ति स्थापित हो।
अंजुला सिंह ने तब कहा था – “आप मुझे आशीर्वाद दीजिए, मैं मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी से मिलकर यह सपना पूरा करूंगी।”
आज 23 सितंबर 2025 को यह सपना हकीकत में बदल गया। पर्यटन विभाग ने मूर्ति उपलब्ध करा दी है और मूर्ति का प्लेटफार्म विधायक निधि से तैयार किया जाएगा। इसी सिलसिले में आज अंजुला सिंह माहौर ने केलोरा चौराहे पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों व क्षेत्रवासियों से चर्चा की।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सेंगर, मंडल अध्यक्ष योगेश सेंगर, साथ ही समाज के दिग्गजों – प्रमोद मदनावत, दिनेश कुमार, हेमंत सेंगर, लक्ष्मण सेंगर, अनिल कुमार, सुनीता सिंह, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह, गजेंद्र सेंगर, भानु सेंगर आदि ने विधायक का उत्साहवर्धन किया।
सेंगर समाज में गूंज: “विधायक अंजुला ने दिल जीत लिया, अब ये हमारा गर्व है।”
राजनीतिक गलियारों में चर्चा: “यह कदम अंजुला को सेंगर समाज का अटूट समर्थन दिलाकर चुनावी समीकरण पलट देगा।”
अंजुला सिंह माहौर सिर्फ विधायक नहीं, सेंगर समाज के सपनों की साकारकर्ता बनकर उभरी हैं।



