
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उज्जैन में प्रॉपर्टी डीलर राहुल राठौर की इंस्टाग्राम पर कृतिका जैन नाम की युवती से दोस्ती हुई। 11 सितंबर को कृतिका ने राहुल को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान कृतिका के साथी अचानक वहां पहुंच गए और राहुल का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने राहुल से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और पैसे न देने पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। लंबी बातचीत के बाद सौदा 15 लाख रुपये में तय हुआ।
लेकिन अचानक उनकी कार पलट जाने से योजना फेल हो गई और सभी आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने कृतिका, पुष्पा, भारती, अनुजा, संजय और भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि यह मध्य प्रदेश में सक्रिय एक बड़े गिरोह का हिस्सा है। इस गिरोह में कुछ लड़कियां दुल्हन बनकर कुंवारे पुरुषों से शादी करती हैं और फिर उनके परिवार से नकदी और ज्वेलरी लूटकर फरार हो जाती हैं।




