
- रिपोर्ट: आलम अंसारी
हापुड़ में हो रहीं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सीओ ट्रैफिक राहुल यादव के नेतृत्व में चलाया गया शराबियों की धर पकड़ के लिए अभियान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वहांस्वामियों की चेकिंग की गई। मामला हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर चौराहे के पास का है जहां ट्रैफिक सीओ राहुल यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे जहां उन्होंने थाना देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता और उनकी पुलिस टीम के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहन स्वामियों के खिलाफ चलाया अभियान।
यह अभियान शराब पीकर वाहन चलाने के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया हालांकि चौराहे पर ट्रैफिक सीओ और भारी पुलिस बाल को देखकर वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा हालांकि यह अभियान लगातार जनपद में चलाया जाएगा ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन स्वामियों की लापरवाही के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके लोगों की सुरक्षा के हित में चलाया गया अभियान।




