
- रिपोर्ट: सत्य राय
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस व्यापक बदलाव में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादलों की सूची इस प्रकार है:
- हेमराज मीणा और संतोष मिश्रा को डीजीपी ऑफिस से अटैच किया गया।
- जयप्रकाश सिंह को उन्नाव का नया एसपी नियुक्त किया गया।
- संजीव सुमन बने देवरिया के एसपी।
- विक्रांत वीर को डीजीपी ऑफिस से अटैच किया गया।
- नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का एसएसपी बनाया गया।
- अशोक कुमार मीणा को हरदोई का एसपी नियुक्त किया गया।
- अभिषेक वर्मा (हापुड़ कांड से चर्चित) को सोनभद्र का एसपी बनाया गया।
- दीपक भूकर बने प्रतापगढ़ के एसपी।
- डॉ. अनिल कुमार द्वितीय को आजमगढ़ का एसएसपी नियुक्त किया गया।
- केशव कुमार बने कुशीनगर के एसपी।
- अभिजीत शंकर को अंबेडकरनगर का एसपी बनाया गया।
- अभिषेक भारती बने औरैया के एसपी।
- मनीष शांडिल्य को प्रयागराज का डीसीपी नियुक्त किया गया।
- अनिल झा बने रेलवे आगरा के एसपी।
- सर्वेश मिश्रा को चौथी वाहिनी, प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया।
यह फेरबदल यूपी पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव का हिस्सा है, जिसके तहत कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की गई है।




