
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के हुसैनगंज सदर क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्चे वीर के नाले में गिरने की घटना के बाद बचाव अभियान जोरों पर है। हादसे को लगभग 4 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
नगर निगम, पुलिस और बचाव दल की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और लगातार खोजबीन कर रही हैं। 1090 चौराहे के पास सुरक्षा जाल लगाया गया है ताकि बच्चे को खोजने में मदद मिल सके।
बचाव कार्य में प्रमुख अधिकारी आरआर चीफ सूर्य विक्रम सिंह, जोनल अधिकारी किशोरी लाल, ओम प्रकाश और सुबोध सिंह पूरे प्रयास के साथ जुटे हैं। सभी अधिकारी और टीमें हर संभव कोशिश कर रही हैं ताकि मासूम वीर को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढ लिया जाए।





