
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या में विश्वकर्मा पूजा का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सिविल लाइन बस स्टेशन स्थित कार्यशाला में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश और कार्यशाला प्रभारी जयकरण यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पूजा-पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान विगत वर्षों की परंपराओं का भी उल्लेख किया गया।
चौक स्थित विद्युत उपकेंद्र में राम नरेश जायसवाल ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर पूजा-पाठ किया और प्रसाद वितरण किया। वहीं, जलकल कार्यालय के मंदिर में महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव के साथ जलकल कर्मियों ने पूजा-पाठ, प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया।
जनपद के सभी मैकेनिक स्थलों पर भी पूजा और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए।
About The Author
Views:0





