
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: थाना रौनाही क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते पीट-पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता शबाना बानो पत्नी मो. मुरसलीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके देवर मो. मुस्लहीन खान पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
मो. मुस्लहीन खान शाम करीब 5:30 बजे अशर की नमाज पढ़कर घर वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में गांव के ही वसीम खान, अरशद खान, वाहिद खान, शाहबाज खान और राहीन खान ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

इस हमले में मो. मुस्लहीन के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग। पीड़िता शबाना बानो ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि जब उन्होंने अपने देवर को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं पैर और शरीर में चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।





