
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस विजय विश्वास पंत को लखनऊ मंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। इससे पहले वह प्रयागराज मंडलायुक्त के पद पर तैनात थे।
विजय विश्वास पंत को प्रशासनिक कार्यों में कुशल और तेज-तर्रार अफसर माना जाता है। लखनऊ की कमान संभालने के बाद अब उनसे राजधानी के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनहित की योजनाओं को और गति देने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकार के इस फैसले को 2024 के बाद के प्रशासनिक सुधारों और राजधानी में बेहतर शासन व्यवस्था की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।




