
- रिपोर्ट- ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। कुल 16 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश में कई विभागों में फेरबदल किया गया है।
तबादलों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है –
रंजन गुप्ता – प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा पद से हटाए गए।
सुहास एल.वाई. – महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रवर्तन रक्षक दल का अतिरिक्त चार्ज।
चैत्रा वी. – महानिदेशक आयुष।
संजय कुमार खत्री – प्रभारी सीईओ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण।
कंचन वर्मा – आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
मोनिका रानी – प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा।
विजय विश्वास पंत – मंडलायुक्त लखनऊ।
रोशन जैकब – सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन।
राजेश कुमार द्वितीय – महानिदेशक पर्यटन।
सौम्या अग्रवाल – मंडलायुक्त प्रयागराज।
किंजल सिंह – परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश।
बृजेश नारायण – सचिव सामान्य प्रशासन।
मनीषा त्रिघाटिया – सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार।
बी. चंद्रकला – सचिव वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन।
अनामिका सिंह – कमिश्नर बरेली।
अपर्णा यू. – महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त चार्ज।
इन तबादलों के साथ ही राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि प्रशासनिक स्तर पर और भी बदलाव आगे देखने को मिल सकते हैं।





