
रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: प्रभु श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या में अयोध्या की रामलीला के नाम से अयोध्या में फिल्मी सितारों द्वारा कराई जाने वाली रामलीला पर अयोध्या के संतों महंतों नेताओं एवं समाजसेवियों ने कहा कि प्रभु श्री राम के मर्यादा के अनुसार अयोध्या में मर्यादित रामलीला का मंचन होना चाहिए ना की फिल्मी सितारों द्वारा रामलीला की जानी चाहिए फिल्मी सितारों की कोई मर्यादा नहीं होती है रामलीला के वे ही पात्र बननी चाहिए जो मर्यादित हो मर्यादा में रहकर कार्य करते हो, महंत जन्मेजा शरण दास जी ने कहा कि अयोध्या की पहचान मर्यादित रामलीला से है अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला रामलीला की मर्यादा को भांग करेगी।
हनुमानगढ़ के महंत संजय दास ने कहा कि अयोध्या में रामलीला मर्यादा में रहकर मर्यादित तरीके से होनी चाहिए,महंत धर्मदास ने कहा कि रामलीला में जिस प्रकार प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ जी महाराज नवरात्र में छोटी-छोटी कन्याओं की पूजा करते हैं इस प्रकार रामलीला के पत्र होने चाहिए न कि वयस्क लोग पात्र हो, समाजसेवी राजेश सिंह मानव ने कहा कि जो लोग इधर-उधर से पैसा कमाते हैं वे लोग मर्यादित नहीं हो सकते।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि अयोध्या की संस्कृति को फिल्मी सितारों की रामलीला कराकर खंडित किया जा रहा है वही सभा नेत्री सरोज यादव ने कहा कि अयोध्या में फिल्मी सितारों द्वारा रामलीला का मंचन नहीं किया जाना चाहिए रामलीला में स्थानीय कलाकारों को जगह देनी चाहिए।





