
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ₹60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मामले में जांच तेज कर दी गई है, और लुकआउट नोटिस जारी होने से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इस कदम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे देश छोड़कर न जा सकें। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है।




