
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुक्रम में परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में प्रदेश में नो हेलमेट नो फ्यूल का अभियान एक सितंबर से प्रारंभ किया गया। यह अभियान 30 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा।
नो हेलमेट न फ्यूल का उद्देश्य लोगों को अपनी जिंदगी बचाने के लिए हेलमेट की अनिवार्यता को लागू कराना है, जिससे व्यक्ति अपनी जान बचा सके। प्रथम दिवस के अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन के साथ एआरटीओ प्रवर्तन आरपी सिंह तथा यात्री कर अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे।
एआरटीओ प्रवर्तन आरपी सिंह ने बताया कि अभियान के तहत बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों को जहां एक तरफ जागरूक किया गया वहीं दूसरी तरफ उनके चालान भी किए गए ।अभियान के दौरान बिना हेलमेट के 68 चालान किया गया।
आरपी सिंह ने सभी दो पहिया वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे जहां भी निकलें हेलमेट अवश्य पहने।





