
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-धौरहरा स्थित ग्राम बसंतापुर में एक तेंदुआ घुस आया, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए लाठी-डंडों की मदद से तेंदुए को दबोच लिया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पकड़ा गया तेंदुआ गंभीर रूप से बीमार था, और उसकी हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।
इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, और लोग तेंदुए को देख अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। वन विभाग ने तेंदुए की स्थिति की जांच के बाद उसे उपचार के लिए अपने नियंत्रण में लिया।
About The Author
Views:0





