
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में आज सांसद खेल महोत्सव-2025 का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस महोत्सव का शुभारंभ पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य और विधायक अमरेश कुमार रावत भी मौजूद रहे और उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
महोत्सव का उद्देश्य खिलाड़ियों के लिए नए अवसर प्रदान करना और उन्हें अपने हुनर को आगे बढ़ाने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है। पंजीकरण अभियान के तहत, खिलाड़ियों को खेल महोत्सव-2025 में शामिल होने के लिए एक मौका मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और भविष्य में बेहतर अवसरों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।





