
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने रिटायरमेंट को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि 75 साल की उम्र होने पर पद छोड़ देना चाहिए।
भागवत ने यह टिप्पणी उन अटकलों के बीच की, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वे 75 साल की आयु पूरी करने के बाद संघ की सर्वोच्च जिम्मेदारी से हट सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैंने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया कि 75 की उम्र में पद छोड़ देना चाहिए। यह सिर्फ अफवाह है।”
गौरतलब है कि मोहन भागवत इस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष पद पर हैं और संघ के भीतर या बाहर उनके रिटायरमेंट को लेकर समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं। लेकिन इस बार खुद उन्होंने इन चर्चाओं को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है।
उनकी इस टिप्पणी से यह संकेत मिलता है कि फिलहाल वे सरसंघचालक के पद पर बने रहेंगे और नेतृत्व में कोई बदलाव होने की संभावना निकट भविष्य में नहीं है।





